Menu Close

लड़कियों का ‘यौन शोषण और नीलामी’ कर रहा है इस्लामिक स्टेट !

पौष शुक्ल पक्ष पंचमी, कलियुग वर्ष ५११६


इराक़ में चरमपंथी गुट आईएसआईएस की क़ैद में यज़ीदी लड़कियों और महिलाओं के ‘शोषण’ को लेकर कुछ और जानकारियां सामने आई हैं।

कथित तौर पर इन लड़कियों को ग़ुलाम के तौर पर बेचा जा रहा है और इनका यौन शोषण किया जा रहा है।

आईएसआईएस के चंगुल से भागी कुछ पीड़ित लड़कियों ने बीबीसी को विस्तार से बताया कि उन्हें किस तरह की तक़लीफ़ें झेलनी पड़ीं।

पीड़ितों ने बताया कि गु़लाम बाज़ार में उनकी ‘बोली’ लगाई जाती है और कई लड़कियों को तो 12 डॉलर यानी लगभग साढ़े सात सौ रुपए में बेचा गया।

बताया जाता है कि कई लड़कियों को इस दौरान मारा पीटा गया और बार-बार बेचा गया।

पीड़ितों ने बताया कि आईएस चरमपंथियों ने पर्चियां बांटी जिनमें लिखा था कि “यज़ीदी और ईसाई समुदाय की लड़कियों पर उनका हक़ है और इन दोनों समुदाय की छोटी बच्चियों के साथ भी वो यौन संबंध बनाने के लिए आज़ाद हैं।”

एक पीड़ित लड़की ने बताया कि उसकी एक साथी ने आईएस लड़ाकों से बचने के लिए अपनी कलाई काटकर ख़ुदकुशी कर ली।

स्त्रोत : बीबीसी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *