Menu Close

बीजिंगके एक विश्वविद्यालय में क्रिसमस पर प्रतिबंध : ‘यह उत्सव हमारी परंपराओं के अनुकूल नहीं’

बीजिंग – पश्चिमोत्तर चीन में एक विश्वविद्यालय ने क्रिसमस पर यह कहते हुए प्रतिबंध लगा दिया है कि यह उत्सव हमारी परंपराओं के अनुकूल नहीं है। विश्वविद्यालय ने कहा है कि इस विदेशी उत्सव के बदले छात्र अपने देश की परंपराओं पर ध्यान दें और उसका प्रचार करें। वहीं ब्रुनेई की शरीयत पुलिस ने भी क्रिसमस के प्रतीक-चिन्हों का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

एक स्थानीय समाचार पत्र के मुताबिक नॉर्थवेस्ट विश्वविद्यालय के मार्डन कालेज के कैंपस में क्रिसमस उत्सव के विरोध में बैनर पोस्टर लगे थे। कालेज कैंपस में बताया जा रहा कि चीनी पश्चिमी छुट्टियों के साथ साथ इस तरह के उत्सव का विरोध करें।

ब्रुनेई की राजधानी में क्रिसमस की सजावट पर भी लगा प्रतिबंध

ब्रुनेई की शरीयत पुलिस ने राजधानी की इमारतों को सजाने के लिए क्रिसमस के प्रतीक-चिन्हों का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह ख़बर बुधवार को ब्रुनेई सल्तनत के सबसे बड़े समाचार पोर्टल “ब्रू-डायरेक्ट” (Bru-Direct) पर प्रकाशित है।

देश की राजधानी, बंदर सेरी बेगावन में उन भवनों के मालिकों को, जिन्होंने अपनी इमारतों को पारंपरिक क्रिसमस प्रतीक-चिन्हों से सजाया है, इस आदेश के उल्लंघन के लिए आपराधिक ज़िम्मेदारी की चेतावनी जारी कर दी गई है। ऐसा उल्लंघन करनेवालों को 15 हज़ार डॉलर जुर्माना का प्रावधान है।

स्त्रोत : पल-पल इण्डिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *