Menu Close

व्हिडीआे – जर्मनी में १७००० से अधिक प्रदर्शनकारियों ने इस्लामीकरण के खिलाफ किया प्रदर्शन

पौष शुक्ल पक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६

बर्लिन : इस्लाम विरोधी करीब 17000 प्रदर्शनकारियों ने इस्लामीकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने क्रिसमस के गीत गाकर इस आंदोलन का जश्न मनाया।

गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों से जर्मनी के पूर्वी हिस्से में यह प्रदर्शन चल रहा है। जर्मनी में पिछले कुछ हफ्तों से ‘पैट्रियॉटिक यूरोपियन्स अगेंस्ट द इस्लामाइजेशन ऑफ ऑक्सीडेंट’ (पीईजीआईडीए) का आंदोलन चल रहा है। अक्टूबर में कोई 100 लोगों से शुरू हुआ यह आंदोलन तेजी से बढ़ रहा है।

पीईजीआईडीए की विचारधारा का विरोध करते हुए सोमवार को हजारों लोगों ने शहर में प्रदर्शन किया। उनके हाथों में ‘ड्रेसडेन नाजी मुक्त’ जैसे नारों की पट्टियां थीं। वे चेतावनी दे रहे थे कि यहां पर नस्लवाद और विदेशियों का न पसंद करने वाले विचारों की कोई जगह नहीं है।

ऑपेरा हाउस के मैनेजमेंट ने पीईजीआईडीए के नस्लवादियों के खिलाफ नफरत का इजहार करते हुए इमारत की बत्तियां बुझा दी। इमारत पर झंडे लगाए, जिन पर लिखा था ‘अपनी आंखें खोलो’, ‘अपने दिल खोलो’ और ‘दरवाजा खोलो’

 स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *