Menu Close

महाराष्‍ट्र : भिवंडी में स्‍वरक्षा प्रशिक्षणवर्ग में आनेवाले धर्मप्रेमियों द्वारा तिथि के अनुसार शिवजयंती उत्‍सव मनाया गया !

घोषणाएं करते हुए भिवंडी के धर्मप्रेमी

भिवंडी : वैजोले गांव, साथ ही कामतघर के स्‍वामी अय्‍यप्‍पा मंदिर क्षेत्र में हिन्‍दू जनजागृति समिति की ओर से लिए जा रहे स्‍वरक्षा धर्मशिक्षावर्ग में आनेवाले धर्मप्रेमियों ने तिथि के अनुसार शिवजयंती उत्‍सव मनाया ।

दीपप्रज्‍वलन कर तथा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का पूजन और औक्षण कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया । इस अवसरपर स्‍वरक्षा प्रदर्शनों का अभ्‍यास किया गया ।

कु. प्रणिता भोर ने शिवजयंती के संदर्भ में जानकारी दी । इसके साथ ही प्रत्‍येक धर्मप्रेमी ने शौर्य का जागरण हो, इस दृष्‍टि से छत्रपति शिवाजी महाराज के संदर्भ में प्रसंग का वर्णन किया । इस कार्यक्रम में हिन्‍दू राष्‍ट्र स्‍थापना की प्रतिज्ञा ली गई ।

विशेषतापूर्ण

१. धर्मप्रेमियों ने कार्यक्रम की संपूर्ण तैय्‍यारी की । तैय्‍यारी करते समय इन धर्मप्रेमियों ने उत्‍स्‍फूर्तता से ‘छत्रपति शिवाजी महाराज की जय हो’, ‘जय श्रीराम’, ‘जय भवानी जय शिवाजी’की घोषणाएं कीं ।

२. धर्मप्रेमियों ने इसके आगे भी क्रांतिकारी और शूर पराक्रमी राजाआें के पराक्रम का स्‍मरण करानेवाले उपक्रम लेने की सिद्धता दर्शाई ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *