Menu Close

RSS ने कराई ५ सिख परिवारों की ‘घर वापसी’, पैसे के लालच में बने थे ईसाई

पौष शुक्ल पक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६

तरनतारन/अमृतसर –  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तरफ से चलाए जा रहे घर वापसी प्रोग्राम के तहत सोमवार को तरनतारन जिले के गांव भूराकोना में ईसाई बन चुके ५ मजहबी सिख परिवारों को मूल धर्म में लाया गया। धर्म जागरण समन्वय समिति के तत्वावधान में खेमकरण सेक्टर के तहत आते गांव से धर्म रक्षा सामाजिक चेतना यात्रा भी निकाली गई।

मंच के प्रांतीय प्रमुख रामगोपाल ने बताया कि इस यात्रा को सरहदी बेल्ट के करीब ३२ गांवों से होकर गुजारा गया। रामगोपाल ने बताया कि यात्रा का मुख्य मकसद लोगों को अपने विरसे से जोड़ना और गुरुओं की कुर्बानियों के प्रति जागरूक करना है। उनका कहना है कि सरहदी इलाकों में ईसाई मिशनरियों ने लोगों को लालच देकर धर्म तब्दील करवा दिया है। यह देश के लिए खतरा है।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *