पौष शुक्ल पक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६
![]()
बगदाद – इस्लामिक स्टेट (आईएस) इराक के सिंजर में यजीदी समुदाय की महिलाओं और बच्चियों को किडनैप कर उनके साथ जानवरों जैसा व्यवहार कर रहा है। आईएस के आतंकी १२ साल से भी कम उम्र की बच्चियों और उनकी मांओं को गुलाम बनाते हैं। उनके बाल पकड़कर घसीटते हैं। एमनेस्टी इंटरनेशनल की ताजा रिपोर्ट ‘टॉर्चर, सेक्शुअल स्लेवरी इन इस्लामिक स्टेट कैप्टिविटी इन इराक’ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं। इस रिपोर्ट में आतंकियों के चंगुल से भागकर कर आई लड़कियों ने अपना दर्द बयां किया है।
![]()
रिपोर्ट में बताया गया है कि इराक में अल्पसंख्यक समुदाय याजिदी की महिलाओं और लड़कियों ने यौन हिंसा से तंग आकर बड़ी संख्या में आत्महत्या भी की है या करने की कोशिश की। गौरतलब है कि उत्तरी इराक और सीरिया के सीमावर्ती इलाके में रहने वाला यजीदी समुदाय सदियों पुराना धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय है। इस समुदाय की बड़ी आबादी वाले सिंजर पर इस्लामिक स्टेट ने अगस्त में कब्जा कर लिया था। इसके बाद महिलाओं और लड़कियों की जिंदगी एक बड़े खतरे में आ गई थी। इनके खिलाफ भयानक यौन हिंसा ने बड़ी संख्या में महिलाओं और लड़कियों को आत्महत्या के लिए मजबूर किया।
स्त्रोत : दैनिक भास्कर








