Menu Close

मुरैना (मध्यप्रदेश) – प्यार पाने के लिए हिन्दु धर्म में पुर्न:प्रवेश करना चाहती है युवती !

पौष शुक्लपक्ष तृतीया , कलियुग वर्ष ५११६

hindu-swastikमुरैना (मध्यप्रदेश) – धर्म परिवर्तन के नाम पर इन दिनों संसद से लेकर सड़क तक राजनीति हो रही है। हर धर्म के ध्वजवाहक अपने-अपने तरीके से इसे गलत और सही ठहरने में जुटे हैं। वहीं, मुरैना में एक युवती ऐसी है जो अपना धर्म इसलिए परिवर्तन करना चाहती है, क्योकि उसकी आस्था हिंदू धर्म में है और जिसे वह अपना जीवन साथी चुन चुकी है वह भी एक हिंदू है।

मुरैना अम्बाह कस्बे में रहने वाली नाजिया गौरी अपना धर्म परिवर्तन करना चाहती है, जिसके लिए उन्होंने बाकायदा एक आवेदन कलेक्टर व एसपी को दिया है। दरअसल, नाजिया के पिता नहीं हैं और वह अपनी मां के साथ रह रही है। उसके दो भाई व बहन भी है। उन्हें नाजिया के धर्म परिवर्तन करने पर कोई आपत्ति नहीं है। नाजिया आठवीं कक्षा तक पढ़ी है। अधिकारियों को दिए आवेदन में नाजिया ने लिखा है कि उसे बचपन से ही हिंदू धर्म में आस्था है। वह अधिकांश समय हिंदू परिवारों के साथ रही है। धर्म परिवर्तन के बाद वह हिंदू लड़के से शादी करना चाहती है।

दरअसल, नाजिया को अम्बाह में ही रहने वाले सोनू से प्यार हो गया है और वह उससे शादी करना चाहती है।नाजिया से सोनू की मुलाकात महज दो महीने पहले हुई थी। दो महीने में दोनों का प्यार परवान चढ़ गया और अब वह धर्म का बंधन छोड़कर एक-दूसरे के साथ जीवन भर रहना चाहते हैं। इस शादी से सोनू के परिवार को भी कोई एतराज नहीं है।

नाजिया का आवेदन जिला प्रशासन और पुलिस दोनों को मिल गया है। अब इस आवेदन पर से जांच की जा रही है कि कहीं किसी दबाब या लालच में तो यह धर्म परिवर्तन नहीं किया जा रहा है।

स्त्रोत : जागरण 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *