पेरिस : फ्रांस के डीजोन में एक शख्स ‘अल्लाहु अकबर’ चिल्लाता हुआ भीड़ में घुस गया, जिस वजह से 11 लोग जख्मी हो गए। इनमें से दो की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चश्मदीदों ने बताया कि चालक ‘अल्लाहु अकबर’ और ‘वह फिलस्तीनी बच्चों के लिए काम कर रहा था’ चिल्लाते हुए भीड़ में घुसा और उसने चाकू से हमला कर पांच अलग-अलग जगहों पर राहगीरों को निशाना बनाया। इसके बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया।
चालक के हमले से नौ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। आंतरिक मामलों के मंत्री बर्नार्ड केनेवे ने फैंच टीवी चैनल टीएफवन को बताया कि वह शख्स ‘बहुत अस्थिर’ था। पेरिस के अभियोजन कार्यालय की आतंकवाद निरोधी शाखा ने हमले की जांच शुरू कर दी है और अपनी जांच इस लाइन पर केंद्रित कर रहा है कि हमला कट्टरपंथी इस्लाम से प्रेरित तो नहीं। बताया जा रहा है कि इस शख्स का जन्म 1974 में हुआ था और वह मनोरोग अस्पताल में रहा है।
स्त्रोत : पंजाब केसरी








