Menu Close

सिद्धापूर (उडुपी) में हिन्दू धर्मजागृति सभाको उत्तम प्रतिसाद !

पौष शुक्ल पक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६

सिद्धापुर-उडुपी में संपन्न हुई धर्मसभा !

हिन्दू धर्म की रक्षा नहीं की, तो नीति हीन विश्व का निर्माण होगा ! – श्री श्री विनायकानंद स्वामीजी

बार्इं ओरसे श्री. गुरुप्रसाद, श्री श्री विनायकानंद स्वामीजी, श्री. गोविंददास और श्री. रामानंद गौडा

सिद्धापुर-उडुपी (कर्नाटक) : कर्नाटक के बैलूरू स्थित रामकृष्ण आश्रम के श्री श्री विनायकानन्द स्वामीजी ने उपस्थित लोगोंको सम्बोधित करते हुए प्रतिपादन किया कि समस्त विश्व में एक ही धर्म है और वह है सनातन हिन्दू धर्म ! अन्य सर्व पंथ हैं । परिवर्तनशील समाज को शाश्वत तत्व देनेवाला धर्म होता है । हम यदि इस धर्म की रक्षा नहीं करेंगे, तो विश्व में केवल पिशाच, एक दूसरे को फाडकर खानेवाले, नीतिहीन विचित्र विश्व का निर्माण होगा । आज विश्व में दुःख और असमानता व्याप्त है । पश्चिमी विश्लेषक टाय्निबी कहते हैं, मुझे अन्य देशोंकी संस्कृति को संस्कृति कहने में लज्जा आती है । भारतीय संस्कृति विश्व की एकमात्र संस्कृति है । ऐसी संस्कृति से हमने मुख मोड लिया है ।

हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से यहांके श्रीरंगनाथ सभा भवन में गुरुवार, १८ दिसम्बर को हिन्दू धर्मजागृति सभा सम्पन्न हुई । इस सभा में ४०० से अधिक हिन्दू धर्माभिमानी उपस्थित थे ।इस सभा का आरम्भ बैलूर के श्रीरामकृष्ण आश्रम के श्री श्री विनायकानंद स्वामीजी के शुभहस्तों दीपप्रज्वलन कर किया गया । इस अवसरपर उडुपी के ईस्कॉन के श्री. गोविंददास, हिन्दू जनजागृति समिति के कर्नाटक राज्य समन्वयक श्री. गुरुप्रसाद और सनातन संस्थाके श्री. रामानंद गौडा उपस्थित थे ।

श्री श्री विनायकानंद स्वामीजी के करकमलों से दीपप्रज्वलन किया गया । तत्पश्चात ब्रह्मश्री मंजुनाथ बायिरी और विद्वान श्री गणेश अडिगाद्वारा किए गए वेदमंत्र पठन के पवित्र वातावरण में सभा प्रारम्भ की गई ।

क्षणिकाएं

१. दो हिन्दुत्वनिष्ठोंने प्रसार के समय कलश, पत्रिका, हस्तपत्रक लेकर सम्पूर्ण बाजार में प्रसार किया ।

२. मंगळुरू काजू की फैक्ट्री सिद्धापुर के साझीदार श्री. लक्ष्मणराय कामत ने साधकोंको कारखाने में आमन्त्रितकर २५० श्रमिकोंके लिए प्रवचन का आयोजन किया तथा उनके १०७ श्रमिकोंने धर्मसभा में भाग लिया ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *