Menu Close

महाराष्ट्र : हिन्दुओंकी मांग का विधानसभा में समर्थन करनेवाले भाजपा के विधायक आमदार श्री. मंगलप्रभात लोढाका अभिनन्दन !

पौष शुक्लपक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६

विधानसभा में भाजपा के विधायक मंगलप्रभात लोढाद्वारा करारा प्रहार

छत्रपती शिवाजी महाराज को तुच्छता से सम्बोधित करनेवाली एन्.सी.ई.आर.टी. के पाठ्यक्रम में परिवर्तन आवश्यक !

 

श्री. सुनील घनवट (दाई ओर) एनसीईआरटी के हिन्दुद्रोह के सन्दर्भ में विधायक श्री. मंगलप्रभात लोढा को समझाते हुये।

नागपूर (महाराष्ट्र) : राष्ट्रीय शिक्षा और शोध प्रशिक्षण संस्थान (एन्.सी.ई.आर.टी.) के पाठ्यक्रम के पुस्तकोंमें छत्रपती शिवाजी महाराज का इतिहास एक ही अनुच्छेद में दिया है, तो मुघल आक्रामकोंकी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है । औरंगजेब की जानकारी को दो पृष्ठ दिए गए हैं । महाराणा प्रताप के सन्दर्भ में कोई जनकारी नहीं दी गई है । इस पुस्तक में बताया जाता है कि मराठा पानीपत और रायगढ में हार चुके थे । हिन्दुओंके पूर्वजोंने युद्ध किए अथवा उनमें शूरता थी, ऐसा उल्लेख इस पुस्तक में नहीं है । छत्रपती शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप सहित अपने पूर्वजोंको तुच्छ सम्बोधने का प्रयत्न किया है । इसलिए इस पुस्तक में परिवर्तन किए जाने चाहिए, ऐसी जानकारी भाजपा के विधायक श्री. मंगलप्रभात लोढा ने १७ दिसम्बर को विधानसभा में औचित्य का सूत्र प्रस्तुत करते समय दी ।

हिंदु जनजागृती समिती की ओर से विधायक श्री. मंगलप्रभात लोढा से भेट ! 

हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र राज्य संगठक श्री. सुनील घनवट ने एनसीईआरटी के हिन्दुद्रोह के सन्दर्भ में विधायक श्री. मंगलप्रभात लोढा से भेंट की, तब उन्होंने कहा, यह विषय गम्भीर है और इसके सन्दर्भ में जनजागृति कर प्रस्तुत पुस्तक में तत्काल परिवर्तन लाने के लिए हमें प्रयत्न करने चाहिए । छत्रपती शिवाजी महाराज का सम्पूर्ण इतिहास प्रस्तुत किया जाना चाहिए । इस सन्दर्भ में आप माननीय मुख्यमन्त्रीजी की भेंट लें और यह विषय पूर्णत्व को ले जाएं ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *