Menu Close

आजम को ‘घर वापसी’ का न्योता, बन जाएं राम लाल या श्याम लाल

विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगडिय़ा ने उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान को घर वापसी का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि आजम खा भी शिव मंदिर आ जाएं। वे अपना नाम राम लाल या श्याम लाल रख लें। उन्होंने आजम द्वारा केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की घर वापसी को लेकर दिए बयान के जवाब में यह बात कही।

पत्रकारों से वार्ता में तोगडिय़ा ने कहा कि देश में अब कोई भी हिंदू शिक्षा और चिकित्सा से वंचित नहीं रहेगा। जरूरतमंद हिंदुओं के मुफ्त इलाज के लिए उन्होंने टोलफ्री नंबर भी दिया। मालूम हो कि दिल्ली में सोमवार को जनता परिवार के धरने के दौरान आजम ने कहा था कि भाजपा को सबसे पहले घर वापसी अपने नेताओं नकवी और शाहनवाज हुसैन का कराना चाहिए।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *