
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रमुख रक्षा नीति विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसमें युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में अमेरिकी सेनाओं की मदद में पाकिस्तान की सेना की ओर से किए गए खर्च के लिये पाकिस्तान को एक अरब डॉलर का अनुदान दिया गया है।

राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण कानून, वित्त वर्ष २०१५ पर अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने शुक्रवार को हस्ताक्षर कर दिए। रक्षा क्षेत्र के लिए अमेरिका का कुल बजट ५७८ अरब डॉलर है, जिसमें पाकिस्तान को गठबंधन सहायता कोष के तहत एक अरब डॉलर की राशि देने का प्रावधान है। अफगानिस्तान में युद्ध के समय पाकिस्तानी सैनिकों ने अमेरिका की मदद की थी।
गठबंधन सहायता कोष सेना को दिये जाने वाला सैन्य अनुदान नहीं है, बल्कि यह पाकिस्तान सैनिकों की ओर से अमेरिकी सेना को दी गई मदद पर हुए खर्च का पुनर्भुगतान है।
स्त्रोत : आजतक








