Menu Close

बनारस में खुलेगा गंगा विश्वविद्यालय !

लखनऊ – बनारस में गंगा विश्र्वविद्यालय की स्थापना होगी। साथ ही गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग का दूसरा कार्यालय लखनऊ में खुलेगा। गंगा व सहायक नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए संयुक्त प्रयास होंगे।

केन-बेतवा लिंक परियोजना पर मिल कर कार्य तेज करने पर केंद्र व राज्य सरकार के बीच सहमति बन गई है। यह परियोजना दस हजार करोड़ रुपये की है।

शनिवार को केंद्रीय जल संसाधन एवं गंगा पुनरुद्धार मंत्री उमा भारती व उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव की मौजूदगी में एक घंटे से अधिक चली अधिकारियों की बैठक में गंगा व सहायक नदियों के रखरखाव और बाढ़ जैसी समस्या पर विस्तृत चर्चा हुई।

उमा भारती ने बताया कि बनारस में गंगा विवि के लिए सैद्धांतिक सहमति बन गई है। प्रदेश सरकार की ओर से बाढ़ नियंत्रण आयोग का कार्यालय खोलने की मांग की गई। इस पर उमा ने बताया कि पटना के साथ अब लखनऊ में भी आयोग के कार्यालय की स्थापना होगी।

बाढ़ समस्या के स्थायी निदान के लिए संयुक्त प्रयास होंगे। बता दें कि वर्ष १९७२  में गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग गठित किया था। आयोग का मुख्यालय पटना में बनाया गया था।

स्त्रोत : जागरण 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *