Menu Close

समितिकी ओरसे (अंध)श्रद्धा निर्मूलन अधिनियमके विरोधमें शिवसेनाके विधायकोंसे आवेदन !

चैत्र शुक्ल ५ , कलियुग वर्ष ५११५

हिंदू जनजागृति समितिकी ओरसे (अंध)श्रद्धा निर्मूलन अधिनियमके विरोधमें शिवसेनाके विधायकोंसे आवेदन !


अमरावती – कांग्रेस प्रशासनने अंनिसके दबावमें आकर हिंदू धर्मपर आघात करनेवाला (अंध)श्रद्धा निर्मूलन अधिनियम पारित करनेका षड्यंत्र रचा है । यदि यह अधिनियम पारित हुआ तो हिंदुओंकी धार्मिक रूढि एवं परंपराओंपर बंदी आकर धर्मगुरु एवं साधु-संतोंको कारागृहमें बंदी बनाया जा सकता है । अत: अधिवेशनमें विधिमंडल इस अधिनियमका   विरोध करे, ऐसी मांग करनेवाला आवेदन हिंदू जनजागृति समितिकी ओरसे शिवसेनाके रामटेक स्थित विधायक श्री. आशीष जायसवाल, दिग्रस स्थित विधायक श्री संजयभाऊ राठोड, वणी स्थित भूतपूर्व विधायक श्री. विश्वास नांदेकरजीको दिया गया । इस अवसरपर उन्होंने कहा कि अधिनियमका हम अधिवेशनमें विरोध करेंगे; यह अधिनियम हम पारित नहीं होने देंगे । आवेदन देते समय सनातन संस्थाके श्री. गिरीष कोमेरवार तथा समितिके श्री. किरण दुसे उपस्थित थे ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News