Menu Close

अफगानिस्तान में दो दिन में मारे गए १४१ आतंकी

afgan_army

काबुल: अफगानिस्तान सेना की ओर से चलाए जा रहे अभियान में पिछले दो दिनों में १४१ आतंकी मारे गए हैं। यह जानकारी अफगान रक्षा मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय के मुताबिक, अफगानिस्तान की राष्ट्रीय सेना ने कुनार, नांगरहर, गजनी, हेलमंड, उरुजगन, बाल्ख व हेरात क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया है। पिछले ४८ घंटों में १४१ आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों में कुनार प्रांत के पूर्वी क्षेत्र दंगम का स्वघोषित तालिबान गवर्नर अहमद खान भी शामिल है। मंत्रालय के बयान में पांच सैनिकों के मारे जाने की भी पुष्टि की गई है।

इन सैनिकों की मौत आतंकियों की ओर से भारी गोलीबारी व सड़क किनारे लगाए गए बमों के विस्फोट से हुई। सेना के जवानों ने दो दिनों में सड़क के किनारे बिछाए गए ११५ बम व लैंडमाइन निष्कि्रय किए। तालिबान की तरफ से इन मौतों पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। अफगानिस्तान से विदेशी सेनाओं की वापसी के बीच तालिबान की ओर से हिंसक घटनाओं में इजाफा हुआ है। सेना भी आतंकियों के सफाए में जुटी है।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *