नई देहली : पेशावर में एक स्कूल पर तालिबानी आतंकियों के हमले में १३२ बच्चों समेत १४५ लोगों की हत्या पर पीएम मोदी ने कहा है कि इस घटना को लेकर जितनी पीड़ा पाकिस्तान को हुई है, उससे रत्ती भर कम भारत को भी नहीं है। लेकिन पाकिस्तान में भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा लगातार तेज हो रहा है। आतंकी हाफिज सईद द्वारा आर्मी पब्लिक स्कूल में हुए बालसंहार के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराए जाने और बदला लिए जाने की धमकी देने के बाद एक न्यूज वेबसाइट ने भी हमले में भारत का हाथ बताया है।

द न्यूजट्राइब.कॉम का कहना है कि पाकिस्तान की मिलिट्री इंटेलिजेंस एजेंसीज ने पेशावर में हमला करने वाले आतंकियों की फोन पर हुई बातचीत इंटरसेप्ट की है। इसके आधार पर हमले में भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ का हाथ होने के सबूत मिलने का दावा किया गया है। वेबसाइट ने यहां तक लिखा है कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख रहील शरीफ को हमले में भारतीय और अफगान एजेंसियों का हाथ होने के सबूत सौंपे गए हैं। इससे पहले आतंकी हाफिज सईद ने हमले के एक दिन बाद खुले आम भाषण देते हुए कहा था कि पेशावर में बच्चों के कत्ल-ए-आम के लिए भारत, अमेरिका और इजरायल जिम्मेदार हैं। सईद ने यह भी कहा था कि हमें उनसे बदला लेना होगा।
किस तरह आम लोगों के बीच भी पेशावर के हमलों के लिए भारत को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

पेशावर हमले के लिए आतंकी हाफिज सईद ने भारत और पीएम नरेंद्र मोदी को ठहराया जिम्मेदार
व्हिडीओ देखे –
स्त्रोत : दैनिक भास्कर








