Menu Close

उत्तरप्रदेश : दबावके कारण हिंदु धर्म अपनानेका विचार छोड दिया राजद के जिला उपाध्यक्ष असलम पाशाने

मुरादाबाद (उत्तरप्रदेश) –  इस्लाम छोड़कर हिदू धर्म अपनाने की घोषणा करने वाले राजद के जिला उपाध्यक्ष असलम पाशा का इरादा २४  घंटे में ही पलट गया। अब हिदू धर्म अपनाने का ख्याल छोड़ दिया है। हालांकि उन्होंने हिदू धर्म में आस्था जताते हुए दबाव में फैसला बदलने की बात कही है।

कुछ दिन पहले कुंदरकी कस्बे के रहने वाले असलम पाशा हाल निवासी दौलतबाग ने २५  दिसंबर को इस्लाम छोड़कर हिदू धर्म अपनाने की घोषणा की थी। इस बाबत पत्र लिखकर राज्यपाल से सुरक्षा मुहैया कराने का आग्रह भी किया था। हिदू धर्म के लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया तो उलेमा ने मजम्मत की। उलेमा व क्षेत्रीय मुसलमानों ने असलम के परिवार पर दबाव बनाया। मौलाना इंतेसाब हुसैन कदीरी व मौलाना मुहब्बे अली नईमी ने तो उनके कुफ्र में दाखिल होने की बात कह दी। असलम पाशा ने बताया कि आस्था हिदू धर्म में है, लेकिन जान का खतरा देखते हुए उलेमा व मुसलमानों के दबाव में मैंने इरादा बदल दिया है।

स्त्रोत : नई दुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *