
जयपुर/देहरादून : भारत का गलत नक्शा दिखाने के आरोप में अंतरराष्ट्रीय सर्च इंजन गूगल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
दालनवाला पुलिस थाने के प्रभारी अनिल जोशी ने बताया कि भारतीय सर्वेक्षण विभाग ने देश का गलत नक्शा दिखाने के लिए गूगल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
शिकायत के अनुसार भारत के नक्शे में पंजाब तथा राजस्थान को पाकिस्तान में तथा अक्साईचिन क्षेत्र को चीन में दिखाया गया है।
उन्होंने बताया कि मैप विशेषज्ञों से विचार विमर्श करने के बाद जल्द ही अदालत में आरोप पत्र दाखिल किए जांएगे।
स्त्रोत : राजस्थान पत्रिका








