Menu Close

छत्रपति शिवाजी महाराज के अपमान पर अमिताभ बच्चन ने मांगी क्षमा

‘कौन बनेगा करोड़पति ११’ के एक प्रश्न के दौरान हुए छत्रपति शिवाजी महाराज के अपमान के लिए होस्ट अमिताभ बच्चन ने क्षमा मांगी है। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात बिग बी ने ट्विटर पर लिखा, “अनादर का कोई इरादा नहीं था। यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो क्षमा चाहता हूं।” उन्होंने इसके साथ शो के निर्माता सिद्धार्थ बसु का ट्वीट भी शेयर किया है।

सिद्धार्थ ने अपने ट्वीट में लिखा, “केबीसी ११ के सवाल में छत्रपति शिवाजी महाराज के अपमान का कोई इरादा नहीं था। इस सीजन में ऐसे कई सवाल आए हैं, जिनमें सभी के नाम को उनके पूरे संबोधन के साथ शामिल किया गया है। अनजाने में हुई अपनी चूक के लिए हम क्षमा चाहते हैं।”

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News