Menu Close

सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्य के कारण बेंगलुरू की हिन्दू जनजागृति समिति की श्रीमती भव्या गौडा पुरस्कार से सम्मानित !

पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र के साथ श्रीमती भव्या गौडा

बेंगलुरू : समाचारपत्र ‘विजयवाणी’, समाचारवाहिनी ‘दिग्विजय’ और कण्व स्टार रिसॉर्ट की ओर से २६ अक्टूबर २०१९ को आयोजित समारोह में विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करनेवाली महिलाओं को ‘महिला व्यवसाय उत्कृष्टता पुरस्कार’ प्रदान किए गए। यह कार्यक्रम कण्व रिसॉर्ट में संपन्न हुआ।

इस समारोह में हिन्दू जनजागृति समिति की श्रीमती भव्या गौडा को उनकेद्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्य के कारण पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

२६ अक्टूबर को यहां के कण्व रिसॉर्ट में विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करनेवाली महिलाओं को ‘महिला व्यवसाय उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित करने का समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में हिन्दू जनजागृति समिति की श्रीमती भव्या गौडा को उनकेद्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्य के कारण पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बृहत बंगलुरू महानगरपालिका की पूर्व उपमहापौर श्रीमती हेमलता गोपालय्या, कासिया के उपाध्यक्ष के.बी. अरासाप्पा, करुणादा सेना की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती हेमावती, इमर्ज संगठन के अध्यक्ष औन्द्रे डिसूजा एवं अन्य मान्यवर उपस्थित थे। इस समारोह में विविध क्षेत्रों में कार्यरत अन्य १० महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

श्रीमती भव्या गौडा ने उपस्थित दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘सनातन धर्म में महिलाओं को सर्वाेच्च स्थान दिया गया है ! भारत के इतिहास में शूर महिलाओं ने धर्माचरण किया; इसलिए वे राणी के रूप में राज्य कर सकीं, साथ ही वे महान विदुषी भी बनीं ! अतः हमें भी धर्मपालन कर भारत को बलशाली बनाना चाहिए !’’

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *