Menu Close

कश्मीर : मुठभेड़ में आतंकी ढेर, वेंकैया बोले – सईद और दाऊद को सौंपे पाकिस्‍तान

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। उधर, केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद से लड़ने के मसले पर गंभीर है तो उसे दाऊद इब्राहिम और हाफिज सईद जैसे आतंकियों को भारत को सौंप देना चाहिए।

आतंकियों से मोर्चा लेते सेना के जवान
आतंकियों से मोर्चा लेते सेना के जवान

सूत्रों ने बताया कि सालकोर स्थित एक घर में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच चल रही मुठभेड़ सुबह से जारी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पायी है कि घर में कितने आतंकवादी छिपे हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर इस इलाके के सभी नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। गुरुवार सुबह सालकोट स्थित एक घर में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के बाद राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दल ने संयुक्त रूपसे तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान जब पुलिस यहां आई तो एक घर में छिपे आतंकवादियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। इसके तुरंत बाद इलाके में अतिरिक्त सैन्य बलों की तैनाती कर घर को चारों तरफ से घेर लिया गया ताकि कोई आतंकी भाग न पाए।

सईद की धमकी के बाद मुठभेड़

जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकियों से मुठभेड़ पाकिस्‍तानी आतंकी हाफिज सईद की धमकी के एक दिन बाद हुई है। सईद ने बुधवार को पेशावर हमले के लिए भारत को जिम्‍मेदार ठहराते हुए बदला लेने की धमकी दी थी। मंगलवार को पेशावर में एक स्कूल पर पाकिस्तान तालिबान के आतंकियों के हमले में १३२ बच्चे मारे गए थे। इसके बाद पीएम नवाज शरीफ ने आतंकियों के खिलाफ आखिरी सांस तक जंग लड़ने का एलान किया था, लेकिन सईद ने पेशावर हमले के लिए भारत को जिम्‍मेदार ठहराया था।

कई आतंकियों की मौजूदगी की आशंका की वजह से सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर दी।
कई आतंकियों की मौजूदगी की आशंका की वजह से सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर दी।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *