Menu Close

हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से विंग (जिला सातारा, महाराष्ट्र) में युवती शौर्य जागरण शिविर

हिन्दू जनजागृति समिति का उपक्रम

स्वसंरक्षण प्रात्यक्षिक प्रस्तुत करते हुए हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता

विंग : हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से विंग में १३ अक्टूबर को युवती शौर्य जागरण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के कार्यकर्ताओंद्वारा स्वसंरक्षण प्रात्यक्षिक दर्शाए गए, साथ ही उपस्थित युवतियों को स्वरक्षा के प्राथमिक प्रकारों का प्रशिक्षण दिया गया।

हिन्दू जनजागृति समिति की कु. क्रांति पेटकर ने ‘शौर्य जागरण की आवश्यकता’ इस विषय पर मार्गदर्शन करते हुए कहा कि, आज के असुरक्षित वातावरण का सामना करने हेतु प्रत्येक महिला को स्वसंरक्षण प्रशिक्षण लेकर स्वयं के साथ ही राष्ट्र-धर्म रक्षा हेतु सिद्ध होना चाहिए और इसके लिए धर्माचरण करना आवश्यक है ! इस शिविर में विंग एवं परिसर के गांवो से आईं १८ युवतियां उपस्थित थीं।

विशेष : शिविर के आयोजन में विंग के हिन्दू जनजागृति समिति के धर्मशिक्षावर्ग में आनेवाली महिलाओं का उत्स्फूर्त सहभाग था !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *