Menu Close

बजरंग दल की अपील, ‘गरबा पंडालों में महिलाओं से दुर्व्यवहार रोकने के लिए गैर हिन्दुआें के प्रवेश पर रोक लगाए !’

गरबा और डांडिया के आयोजकों से बजरंग दल ने गैर हिन्दुओं का प्रवेश रोकने के लिए पहल करने को कहा है। इसके लिए आयोजकों से प्रवेश के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य करने की अपील की है। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार रोकने के लिए इसे जरूरी बताया गया है।

बजरंग दल के मीडिया कन्वेनर एस कैलाश ने कहा है कि कार्यक्रम स्थल पर गैर हिन्दुओं का प्रवेश रोकने और गैर हिंदू बाउंसरों की तैनाती से बचने के लिए आयोजकों से यह अपील की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसा देखा गया है कि दूसरे समुदाय के लोग भी डांडिया और गरबा में आते हैं। लेकिन, इसका कारण दूसरे के धार्मिक कार्यक्रमों के प्रति सद्भावना नहीं होती। असल में, समारोहों में प्रवेश करके वे महिला प्रतिभागियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं।

उन्होंने दावा किया कि इस तरह के युवा उन लोगों के साथ मारपीट भी करते हैं, जो कथित पीडितों के बचाव के लिए आते हैं। उनके अनुसार गैर हिन्दुओं को समारोह स्थल में प्रवेश देने में वहॉं तैनात किए गए दूसरे समुदाय के बाउंसर अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही समारोह स्थल में कौन प्रवेश कर रहा है इसकी निगरानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं होती।

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए गरबा और डांडिया के हरेक आयोजन स्थल के पास बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इसका मकसद गैर हिन्दुओं द्वारा कार्यक्रम में किसी भी तरह का उत्पात मचाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

स्त्रोत : ऑपइंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *