Menu Close

इचलकरंजी में महिला तथा युवतियों के सशक्तिकरण पर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद–राष्ट्रीय बजरंग दल का कार्यक्रम

इचलकरंजी (जिला कोल्हापुर) – युवती एवं महिला संस्कार सशक्तिकरण के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद–राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से श्री स्वामी समर्थ सेवा केंद्र में युवतियों और महिलाओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शिवाजीनगर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक शरद मेमाने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला मंत्री श्री पंढरीनाथ ठाणेकर ने उपस्थितों को बच्चों में अच्छे संस्कार कैसे विकसित किए जाएँ, इस विषय पर मार्गदर्शन किया। पुलिस निरीक्षक शरद मेमाने ने कहा, “आने वाले समय में प्रत्येक महाविद्यालय और सामाजिक मंडलों के सहयोग से प्रत्येक सप्ताह ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।”

हिन्दू जनजागृति समिति के श्री शिवानंद स्वामी ने उपस्थित महिलाओं एवं युवतियों को ‘लव जिहाद’ के गंभीर दुष्परिणामों और उससे सतर्क रहने की आवश्यकता के विषय में संबोधित किया।

इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद–राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला संपर्क प्रमुख श्री संतोष हत्तीकर, जिला कार्याध्यक्ष श्री दत्ता पाटील, महिला मोर्चा की श्रीमती ललिता ठाणेकर, श्रीमती सुनीता हत्तीकर, कुमारी हर्षिता शेखावत सहित अनेक कार्यकर्ता, युवतियां और महिलाएँ उपस्थित थीं।

Read more on Hindu Organisations

Latest News