Menu Close

कागल शहर में वृक्षों की मूक हत्या रोकने के लिए हिन्दुत्वनिष्ठों ने नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन

मुख्याधिकारी अजय पाटणकर को हिंदू विधिज्ञ परिषद के कार्यकर्ताओं एवं हिंदुत्वनिष्ठ नागरिकों ने ज्ञापन सौंपा

कागल (जिला कोल्हापुर) – कागल शहर में वृक्षों की मूक हत्या रोकने तथा हरित अधिकरण (एनजीटी) और उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार पेड़ों के चारों ओर किया गया कंक्रीटीकरण तत्काल हटाने की मांग को लेकर हिन्दू विधिज्ञ परिषद ने कागल नगर परिषद के मुख्याधिकारी अजय पाटणकर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन स्वीकार करने के बाद मुख्याधिकारी अजय पाटणकर ने आश्वासन दिया कि पेड़ों पर ठोंकी गई कीलें, लगाए गए विज्ञापन बोर्ड तत्काल हटाए जाएंगे तथा पेड़ों के चारों ओर किया गया सीमेंट हटाने के लिए संबंधित विभाग को तुरंत निर्देश दिए जाएंगे।

इस अवसर पर हिन्दू विधिज्ञ परिषद के श्री बाबासाहेब भोपळे, हिन्दू जनजागृति समिति के श्री अविनाश पोवार, हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति के श्री किरण कुलकर्णी, शिवसेना के श्री धनाजी नांगराळे एवं श्री वैभव आडके, हिन्दुत्वनिष्ठ श्री प्रणव निंबाळकर, ग्राहक पंचायत के श्री अनिल जाधव तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्री बळवंत नाडगौडा उपस्थित थे।

ज्ञापन में की गई प्रमुख मांगें

  • मई 2025 में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा दिए गए आदेश का कड़ाई से पालन करते हुए पेड़ों की जड़ों को क्षति पहुँचाए बिना उनके चारों ओर का कंक्रीट हटाया जाए। साथ ही, कंक्रीटीकरण कराने वाले संबंधित ठेकेदार पर जुर्माना लगाकर उसी के खर्च पर कंक्रीट हटाया जाए।
  • पेड़ों पर ठोंकी गई कीलों, लगाए गए विज्ञापन बोर्डों और बंधे हुए तारों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए तथा जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज किए जाएं।
  • नगर परिषद द्वारा कंक्रीटमुक्त किए गए पेड़ों की संख्या, दोषी ठेकेदारों के नाम तथा पेड़ों की वर्तमान स्थिति की जानकारी सार्वजनिक रूप से नगर परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाए।

Latest News