Menu Close

चेन्नई में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से ‘आनंदप्राप्ति में स्वभावदोष निर्मूलन प्रक्रिया का महत्त्व’ इस विषय पर व्याख्यान

कार्यक्रम में मार्गदर्शन करती हुईं सनातन की पू. (श्रीमती) उमा रविचंद्रनजी

चेन्नई : भारत विकास परिषद की ओर से यहां के जेजीव्हीव्ही उच्च माध्यमिक विद्यालय में हाल ही में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संबोधित करने हेतु हिन्दू जनजागृति समिति को आमंत्रित किया गया था। समिति की ओर से पू. (श्रीमती) उमा रविचंद्रनजी ने ‘आनंदप्राप्ति में स्वभावदोष निर्मूलन प्रक्रिया का महत्त्व’ इस विषय पर मार्गदर्शन किया। इस कार्यक्रम में जिज्ञासुओं की शंकाओं का निराकरण भी किया गया।

इस व्याख्यान के आयोजन में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष श्री. नरेंद्रन् ने प्रधानता ली। उन्होंने कहा कि, भारत विकास परिषद एवं हिन्दू जनजागृति समिति की तत्त्वप्रणाली एक ही है; इसलिए इसके आगे ये दोनों संगठन एकसाथ काम करेंगे ! संपूर्ण ‘वन्दे मातरम्’ गीत गा कर इस कार्यक्रम का समापन किया गया।

क्षणिकाएं

१. इस अवसर पर पू. (श्रीमती) उमा रविचंद्रनजी को ’हिस्ट्री ऑफ़ द साईंटिफीक डेवलपमेंट ऑफ़ इंडिया’ पुस्तक भेंट किया गया !

२. इस कार्यक्रम में सनातनद्वारा प्रकाशित तमिल ग्रंथ एवं सात्त्विक उत्पादों की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *