Menu Close

मुंडीदा (जिला जगतसिंहपुर, ओडिशा) में संपन्न हिन्दू जनजागृति समिति के मार्गदर्शन को धर्मप्रेमियोंद्वारा उत्स्फूर्त प्रतिसाद !

बाईं ओर से डॉ. कुलमणि मोहंती एवं समिति के श्री. प्रकाश मालोंडकर

राऊरकेला : हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से मुंडीदा में ‘राष्ट्ररक्षा एवं धर्मरक्षा के कार्य में धर्माचरण का महत्त्व’ इस विषय पर मार्गदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में समिति के ओडिशा समन्वयक श्री. प्रकाश मालोंडकर ने ‘राष्ट्र एवं धर्मपर हो रहे आघात एवं उसका समाधान’ इस विषय पर जानकारी दी। इस कार्यक्रम में कई धर्मप्रेमी उपस्थित थे। पारादीप के सामाजिक कार्यकर्ता एवं निसर्गाेपचार विशेषज्ञ डॉ. कुलमणि मोहंती ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। डॉ. मोहंतीद्वारा चलाए जा रहे विद्यालय में भी इसी प्रकार का मार्गदर्शन संपन्न हुआ। इसमें ६० से भी अधिक धर्मप्रेमी उपस्थित थे।

क्षणिका : इस कार्यक्रम में उपस्थित धर्मप्रेमियों में से ८ से १० युवक रात में पुनः एकत्रित हुए और उन्होंने राष्ट्र एवं धर्म के संदर्भ में चर्चा की और अपनी शंकाओं का निराकरण करवा लिया। तब उन्हें हिन्दू जनजागृति समिति के प्रेरणास्रोत परात्पर गुरु डॉ. जयंत आठवलेजी के अलौकिक कार्य के संदर्भ में जानकारी देनेवाली दृकश्राव्य चक्रिका दर्शाई गई।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *