Menu Close

मोहिशेत (कर्नाटक) गांव में हिन्दू राष्ट्र स्थापना हेतु रामनाम संकीर्तन अभियान के अंतर्गत में नामफेरी !

हिन्दू जनजागृति समिति का हिन्दू राष्ट्र स्थापना हेतु ‘रामनाम संकीर्तन अभियान’ !

बेळगांव : ८ सितंबर २०१९ को बेळगांव जिले के मोहिशेत गांव में हिन्दू राष्ट्र स्थापना हेतु रामनाम संकीर्तन अभियान के अंतर्गत एक नामफेरी निकाली गई !

नामफेरी में सहभागी ग्रामवासी

इसका प्रारंभ गांव के सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के सामने से किया गया। इस फेरी में गांव के वरिष्ठ नागरिक, धर्मप्रेमी युवक, वारकरी भजन मंडल और महिलाएं कलश लेकर सहभागी हुई थीं। गांव के मध्यवर्ति भाग में भजन, करताल एवं मृदंग की गूंज में महिलाओं ने पारंपरिक किकली का खेल खेला !

इस फेरी में ७० से भी अधिक श्रद्धालु सहभागी थे। फेरी के समापन के अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति की श्रीमती उज्ज्वल गावडे ने मार्गदर्शन किया।

विशेष : मोहिशेत गांव में पिछले १५ दिनों से निरंतर वर्षा हो रही थी। दिनभर में १० मिनटतक भी वर्षा रुकती नहीं थी; किंतु नामफेरी के दिन सुबह से लेकर फेरी के समापन तक वर्षा नहीं हुई !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *