Menu Close

बिहार : बेतिया में मुहर्रम जुलूस में बवाल; उपद्रवियों ने १८ घरों में आग लगाई, पुलिस के वाहन फूंके

दो ताजिया जुलुस एक ही वक्‍त पर निकाले गए थे। मनुआपुल थाना क्षेत्र में दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इसके बाद हिंसा भडक गई। इसमें पुलिस वाहन को भी उपद्रवियों ने फूंक डाला !

बेतिया :  बिहार के बेतिया जिले में मुहर्रम के दौरान ताजिया जुलूस में मंगलवार को जमकर बवाल हुआ। कहा जा रहा है कि, बवाल के दौरान उपद्रवी तत्वों ने १८ घरों में आग लगा दी ! इससे लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। कई वाहनों को भी फूंक दिया गया। फिलहाल, घटनास्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

जानकारी के अनुसार, मामला मनुआपुल थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि, कर्बला मैदान में मंगलवार देर शाम को एक ही वक्‍त में दो ताजिया जुलूस निकाले जा रहे थे। इस दौरान दोनों गुट आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ के लोगों में विवाद इतना बढ़ गया कि, मारपीट होने लगी। देखते-ही देखते उपद्रवी भीड़ ने १८ घरों में आग लगा दी। साथ ही मनुआपुल थाने की पुलिस जीप और चार बाइक को भी फूंक डाला गया !

मौके पर पहुंची पुलिस

दैनिक भास्कर के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी ललन मोहन प्रसाद, डीएम डॉ। निलेश रामचंद्र देवरे और एसपी जयंतकांत सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। उपद्रवियोंद्वारा जलाए गए घरों के लोगों ने बताया कि, सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं, नरकटियागंज में भी जुलूस के दौरान उपद्रवियों ने पत्थर बरसाए। इधर, झंझारपुर में भी दो पक्षों में मारपीट की खबर है। बाद में पुलिस की तत्परता से मामले पर काबू पा लिया गया। इसके अलावा दरभंगा के सिंहवारा में जुलूस के दौरान झड़प में छह लोग जख्मी हो गए।

स्त्रोत : न्यूज १८

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *