Menu Close

लोकसभा में शिवसेना ने राम मंदिर के निर्माण के लिए आवाज बुलंद की

rammandir

मुंबई :  बाबरी मस्जिद विवाद के मुख्य याचिकाकर्ता हाशिम अंसारी के याचिका को वापस लेने के बाद अयोध्या में राम मंदिर को बनाने की मांग ने जोर पकड़ना शुरु कर दिया है। शिव सेना सांसद चंद्रकांत खैरे ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि संसद में भाजपा सरकार के पास बहुमत होने के कारण अयोध्या में अब भव्य राम मंदिर बनाया जाना चाहिए।
shivsena

लोक महत्व के मुद्दे पर बात करते हुए खैरे ने कहा कि अयोध्या मामले के मुख्य मुद्दई हाशिम अंसारी ने भी कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा हिंदुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों के विरोध के बीच कहा, “हमने कारसेवा भी की है। राम मंदिर बनाया जाना चाहिए।”

हालांकि लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि मामला अभी अदालत में विचाराधीन है। लेकिन खैरे ने बोलना जारी रखा और कहा कि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन(राजग) के पास लोकसभा में ३३० से अधिक सांसद हैं, जो संसद में बहुमत के लिए काफी है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री होने के कारण मंदिर बनना चाहिए, हमें पूर्ण बहुमत प्राप्त है। खैरे जब सीट पर बैठे तो सदन में ‘जय श्री राम’ के नारे सुने गए।

स्त्रोत : वन इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *