Menu Close

ट्विटर पर मेहदी को फॉलो करने वाले ६० फीसदी गैर मुस्लिम-राजनाथ सिंह

नई दिल्ली – आईएसआईएस दुनिया के लिए आतंक का नया खौफ बनकर सामने आया है। धीरे-धीरे सभी प्रमुख देश इस आतंकी संगठन की चपेट में आते जा रहे हैं। भारत में भी इस संगठन ने अपनी पैठ बना ली है। बैंगलुरू से जिस तरह से आईएस के लिए ट्विटर अकाउंट चल रहा था उसने भारत की खुफिया एजेंसियों की पोल खोल कर रख दी है।

वहीं बेंगलुरु में आईएस का ट्विटर अकाउंट चलाने वाले मेहदी के बारे में आज लोकसभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ट्विटर पर मेहदी के ६० फीसदी फालोवर गैर मुस्लिम है। ये ज्यादातर पश्चिमी देशों से हैं, जिसमें सबसे अधिक इंग्लैंड के हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि मेहदी आईएसआईएस के संदेश को अंग्रेजी में ट्रांस्लेट करता था। वो कॉलेज के दिनों में सीरिया, अफगानिस्तान में होने वाली घटनाओं पर नजर रखता था। उन्होंने बताया कि मेहदी २००९ से सोशल नेटवर्किंग साइटों पर सक्रिय है और वह कोलकाता के मध्यम वर्गीय परिवार से है। गौरतलब है कि मेहदी को बेंगलुरू पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से मेहदी के बारे में पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। मेहदी को गुजरात सहित कई शहरों से फालोवर मिले हैं। मेंहदी पांच दिन की पुलिस की रिमांड में है साथ ही पुलिस सहित एनआईए इस मामले की छानबीन कर रही हैं।

स्रोत : वन इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *