Menu Close

गणेशोत्सव में होनेवाली अप्रिय घटनाओं को रोकने हेतु हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा नंदुरबार प्रशासन एवं पुलिस को ज्ञापन

हिन्दू जनजागृति समिति का ‘आदर्श गणेशोत्सव अभियान !’

अपर जिलाधिकारी श्री. दिलीप जगदाळे को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता

नंदुरबार : हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से कागज के लुगदे से बनाए जानेवाले गणेशमूर्तियों को प्रोत्साहित करना बंद किया जाए, इस मांग के साथ ही गणेशोत्सव मंडलों को आनेवाली समस्याओं के संदर्भ में अपर जिलाधिकारी श्री. दिलीप जगदाळे को २३ अगस्त को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री. महेंद्र पंडित को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए गणेशोत्सव मंडलों के पदाधिकारी एवं हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता

इस समय पुलिस अधीक्षक ने ‘आदर्श गणेशोत्सव कैसे होना चाहिए ?’, इस संदर्भ में संपूर्ण दृकश्राव्य चक्रिका देख कर कहा, ‘‘शहर में आयोजित गणेशोत्सव मंडलों की बैठक में यह इस दृकश्राव्य चक्रिका को दिखाएंगे और बैठक में समिति को भी आमंत्रित करेंगे !’’

नगरपालिका के प्रशासकीय अधिकारी श्री. दीपक मुळे को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता

नगरपालिका ने गणेशमूर्ति विसर्जन के समय पुरोगामियों के प्रभाव में आकर कृत्रिम कुंड और गणेशमूर्तिदान जैसी धर्मविरोधी संकल्पना नहीं चलानी चाहिएं, इस मांग को लेकर प्रशासकीय अधिकारी श्री. दीपक मुळे को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *