Menu Close

विदीशा (मध्य प्रदेश) में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से आधुनिक वैद्यों को मार्गदर्शन

तनावमुक्त जीवन हेतु साधना ही एकमात्र उपाय ! – सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी, हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक

सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी के मार्गदर्शन में बडी संख्या में उपस्थित आधुनिक वैद्य एवं चिकित्सकीय कर्मचारी

भोपाल : आज के स्पर्धात्मक युग में सभी आयुवर्ग के लोगों को तनाव का सामना करना पड रहा है। इस तनाव को कैसे दूर करना है ?, यह ज्ञात न होना ही आज के प्रत्येक सामान्य व्यक्ति के लिए मुख्य समस्या है ! आधुनिक चिकित्सकीय क्षेत्र में तनावग्रस्त रोगियों की चिकित्सा करने पर मर्यादाएं हैं; परंतु आध्यात्मिक साधना करने से मनुष्य तनावमुक्त होकर आनंदित जीवन व्यतीत कर सकता है ! अतः तनावमुक्त जीवन हेतु साधना ही एकमात्र उपाय है ! हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी ने ऐसा मार्गदर्शन किया।

विदीशा के सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय में ‘तनावमुक्त जीवन हेतु साधना’ इस विषय पर सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी का मार्गदर्शन आयोजित किया गया था। इस अवसर पर चिकित्सालय के संचालक डॉ. विष्णु जोबनपुत्रा, चिकित्सालय के अन्य आधुनिक वैद्य एवं कर्मचारी उपस्थित थे। चिकित्सालय के परियोजना व्यवस्थापक श्री. मिलिंद रावल ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. श्रीराम काणे भी उपस्थित थे।

क्षणिकाएं

१. मार्गदर्शन के समय प्रोजेक्टर की सहायता से विषय समझाया गया।

२. इस अवसर पर डॉ. जोबनपुत्रा ने कहा, ‘‘मेरे गुरुदेवजी ने भी बहुत वर्ष पहले मुझे नामजप करने के लिए कहा था। आज सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी ने भी नामजप करने के लिए ही कहा है ! इसलिए अब हम दोनों मित्र बन चुके हैं !’’

३. डॉ. जोबनपुत्रा ने सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी को सम्मानचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *