Menu Close

कर्नाटक में हिन्दू जनजागृति समितिप्रणित रणरागिणी शाखा की महिलाओंद्वारा मान्यवरों को बांधी गई राखी !

हिन्दू जनजागृति समितिप्रणित रणरागिणी शाखा की ओर से रक्षाबंधन !

बेंगलुरू के पुलिस आयुक्त भास्कर राव को राखी बांधती हुईं श्रीमती भव्या गौडा एवं साथ में श्रीमती पूर्णिमा प्रभु

बेंगलुरू : रक्षाबंधन के दिन हिन्दू जनजागृति समितिप्रणित रणरागिणी शाखा की महिलाओंद्वारा विविध मान्यवरों को राखी बांधी गईं। श्रीमती भव्या गौडा ने बेंगलुरू के पुलिस आयुक्त श्री. भास्कर राव को राखी बांधी। साथ में श्रीमती पूर्णिमा प्रभु भी उपस्थित थीं।

शहर के उद्योगपति, धर्माभिमानी, अधिवक्ता, प्रशासकीय अधिकारी, राजनेता, पार्षद, विधायक, सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति के हितचिंतक एवं सनातन प्रभात के पाठकों को भी रणरागिणी शाखा की ओर से राखी बांधी गईं। इस समय इन सभी को हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा किए जा रहे कार्य की जानकारी से अवगत कराया गया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News