
प्रतिनिधिक चित्र
कराची में स्थानीय पुलिस ने पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है|उसका कहना है कि ये अलकायदा इंडिया गुट के सदस्य हैं और यह गिरोह हाल ही में बना है|यह खबर dawn.com ने दी है|
पुलिस का दावा है कि ये आतंकी सितंबर में पाकिस्तानी नेवी के डॉकयार्ड में हमले में संलिप्त थे और उन्हें नेपियर के हाजी कैंप से पकड़ा गया है|उनके पास से १० किलो विस्फोटक, दो रायफलें, तीन पिस्तौलें और कुछ कारतूस मिलने की भी बात कही गई है| पुलिस ने बताया कि वे सभी मुस्लिम हैं|
पुलिस का कहना है कि इनमें से कारी शाहिद उस्मान ही इस गिरोह के कराची केन्द्र का सरगना है|पाकिस्तान में इस गिरह का सरगना आसिम उमर है| पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने ही नेवी यार्ड में बमबारी और हमला किया था जिसमें कई नौसैनिक मारे गए थे|
इस खबर से पाकिस्तान में काफी हैरत है क्योंकि अब तक ऐसे किसी गिरोह की बात सामने नहीं आई थी जिसके नाम में इंडिया हो|
स्त्रोत : आजतक








