Menu Close

पार्रिकर की चेतावनी पर बौखलाया पाक

इस्लामाबाद : सीमापार से आकर देश पर हमला करने वाले आतंकियों को सख्त जवाब देने संबंधी भारतीय रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर की टिप्पणी पर पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता तसनीम असलम ने शनिवार को कहा कि किसी भी हमले को विफल करने की हमारी क्षमता पर किसी को गफलत में नहीं रहना चाहिए। पाकिस्तान पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं और इस तरह की बातों से क्षेत्र में शांति स्थापना के प्रयासों में कोई मदद नहीं मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि भारतीय रक्षा मंत्री ने कश्मीर में ११ सुरक्षाकर्मियों के शहीद होने के एक सप्ताह बाद पाकिस्तान पर आतंकियों को प्रश्रय देने का आरोप लगाया था। पार्रिकर ने कहा था कि सीमापार से आने वाले आतंकियों को सही सबक सिखाने की जरूरत है, ताकि उनकी घिनौनी हरकतों पर अंकुश लग सके। यह एक खुला रहस्य है कि वे पाकिस्तान से आते हैं।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *