Menu Close

हाफिज सईद के ट्विटर अकाउंट बंद होने पर भड़का जमात उद दावा

Hafiz Saeed
हाफिज सईद

लाहौर (पाकिस्तान) : अपने आका हाफिज सईद का ट्विटर अकाउंट बंद होने से भड़के जमात उद दावा (जेयूडी) ने कहा कि यह कदम भारत को खुश करने के लिए उठाया गया है। जेयूडी प्रवक्ता याहिया मुजाहिद ने कहा, ‘नई दिल्ली के दबाव में ट्विटर प्रबंधन ने जमात उद दावा और उसके प्रमुख के आधिकारिक एकाउंट्स को हटाया है। यह कार्रवाई अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ है।’

ट्विटर ने सोमवार को बिना कोई कारण बताए हाफिज सईद व जेयूडी के एकाउंट्स को बंद कर दिया था। माना जा रहा है कि हाफिज और जेयूडी की ओर से आतंकी गतिविधियों के लिए लोगों को उकसाए जाने पर ट्विटर ने यह कदम उठाया है। मुजाहिद ने ट्विटर की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी नीतियों से सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता है। प्रवक्ता ने कहा कि इससे पहले फेसबुक जेयूडी के कई पेजों को हटा चुका है। इस प्रकार के कदम इस्लाम और मुस्लिम विरोधी हैं।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *