हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से आयोजन !

नासिक : जिले के महादेवपुर में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से आयोजित ‘स्वसंरक्षण प्रशिक्षण की आवश्यकता’ इस विषय पर आयोजित मार्गदर्शन को धर्मप्रेमियोंद्वारा उत्स्फूर्त प्रतिसाद प्राप्त हुआ ! धर्म पर हो रहे आघात एवं लव जिहाद के माध्यम से हिन्दू युवतियों के साथ हो रहे अत्याचार के संदर्भ में हिन्दू जनजागृति समिति की जिला समन्वयक श्रीमती वैशाली कातकडे ने उपस्थित धर्मप्रेमियों का मार्गदर्शन किया।

हिन्दू मंदिरों में चल रहा भ्रष्टाचार, गोरक्षकों पर हो रहे आक्रमण, धर्मरक्षा हेतु कार्य करनेवाले हिन्दुत्वनिष्ठों पर हो रहे आक्रमणों जैसे विविध आघातों का सामना करने हेतु संगठन की आवश्यकता एवं स्वसंरक्षण प्रशिक्षण की आवश्यकता इस संदर्भ में भी उन्होंने मार्गदर्शन किया। गांव के सरपंच श्री. विलास राजे सांडखोरे की प्रधानता से इस मार्गदर्शन का आयोजन किया गया। गांव के सर्वश्री दिलीप सांडखोरे, राजेश डांगे और योगेश भागवत ने भी इस आयोजन में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर बडी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित थे।
विशेष
१. प्रवचन के आयोजन हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रधानता लेकर नियोजन किया !
२. महिलाओं ने धर्मशिक्षावर्ग के नियोजन में प्रधानता लेने की सिद्धता दर्शाई !
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








