Menu Close

नेपाल के पशुपतिनाथ तथा जानकी मंदिर में धमाके की योजना नाकाम, हाई अलर्ट

जानकी मंदिर उड़ाने की साजिश नाकाम, २० धराए

मुजफ्फरपुर। जनकपुर धाम स्थित प्रसिद्ध जानकी मंदिर को उड़ाने की आतंकियों की साजिश को नाकाम कर दिया गया है। नेपाल में बीस संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। इनसे पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए। पता चला है कि छह दिसंबर को नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर एवं १३ दिसंबर को जानकी मंदिर में धार्मिक आयोजन के क्रम में धमाके की योजना थी। आतंकियों के अलकायदा से संंबंध होने की आशंका है। इस संबंध में जांच चल रही है।

इधर, भारतीय सीमा के साथ बिहार के सीमावर्ती जिलों में भी हाई अलर्ट करा दिया गया है। इसके साथ ही नेपाल सीमा से सटे बिहार के सीमाई क्षेत्र मोतिहारी, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा समेत अन्य जिलों के चर्चित मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया को सतर्क कर दिया गया है। बताया गया है कि गिरफ्तार संदिग्धों में १२ भारतीय, छह पाकिस्तानी व दो नेपाली शामिल हैं। गिरफ्तारी काठमांडू के विभिन्न स्थानों से हुई है। बताते चलें कि नेपाली सुरक्षा एजेंसी को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद एक सप्ताह से चल रहे स्पेशल ऑपरेशन के तहत इन सभी को धर दबोचा गया। काठमांडू के महानगरीय पुलिस आयुक्त विज्ञान राज शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

स्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *