Menu Close

नासिकमें होनेवाले कुंभमेलेमें धर्मप्रसार करनेके लिए कार्यकर्ताआेंके निवास हेतु स्थानकी आवश्यकता

1358357127_Kumbh6
१४ जुलाई से २५ सितम्बर २०१५ की कालावधिमें नाशिकमें सिंहस्थ कुंभमेला है । इस अवसरपर सनातन संस्था और हिन्दू जनजागृति समितिकी ओरसे नाशिक एवं त्र्यंबकेश्वर तीर्थस्थानपर धर्मप्रसार एवं समाज सहायताके विविध उपक्रम (उदा. फलक प्रदर्शनी, ग्रंथप्रदर्शनी, साधनाविषयक मार्गदर्शन, प्रथमोपचार) क्रियान्वित किए जानेवाले हैं ।

इसलिए नाशिक स्थित साधूग्राम, पंचवटी और त्र्यंबकेश्वरमें स्थानकी आवश्यकता है । इन स्थानोंपर श्रद्धालू अधिक होते हैं । ये उपक्रम क्रियान्वित करनेवाले लगभग २०० कार्यकर्ताआेंके निवास हेतु स्थानकी आवश्यकता है । ऐसे स्थान निःशुल्क उपलब्ध करवानेके इच्छुक लोग सम्पर्क करें, यह निवेदन है ।

आप जो स्थान उपलब्ध करवानेवाले हैं, वह स्थान कुंभमेलेसे कितने कि.मी.की दूरीपर स्थित है तथा कुंभमेलेकी अवधिमें वहांके मार्ग यातायात हेतु बंद होनेपर उस स्थानपर पहुंचनेके लिए कितने कि.मी. चलना पडेगा, यह भी जानकारी दीजिए ।

संपर्क : श्री. चेतन राजहंस

संपर्क : ८४५१००६०७०

 इ-मेल : [email protected]

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *