
मुंंबई में बुधवार को ओशिवारा पुलिस ने सद्दाम शेख नाम के टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। मूलत: जोगेश्वरी बेहराम बाग इलाके के रहने वाले ३५ वर्षीय सद्दाम पर आरोप है कि उसने छुपकर अपने पडोसी की पत्नी की बाथरूम में वीडियो बनाने की कोशिश की।
खबर के अनुसार महिला ने अपने बाथरूम की छत और एक कॉमन दीवार (जो सद्दाम के कमरे और दंपती के कमरे को अलग-अलग करती है) के बीच मौजूद गैप में मोबाइल फोन रखा देखा। जिसकी जानकारी उसने तुरंत अपने पति को दी और फिर दोनों ने ओशिवारा पुलिस में जाकर सद्दाम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने दंपती की शिकायत के आधार पर मामले को दर्ज किया और सद्दाम की गिरफ्तारी हुई। फिलहाल सद्दाम के फोन को जाँच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब भेज दिया गया है और रिपोर्ट्स का इंतजार है।
स्त्रोत : ऑपइंडिया








