बिहार के दरभंगा जिले में एक तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया गया है ! आरोपी युवक को बच्ची के साथ दुष्कर्म करते हुए रंगे हाथ पकडा गया है। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी बच्ची के पडोस में रहता है।
चिप्स खिलाने के बहाने बच्ची को ले गया था युवक
आरोपी युवक का नाम अमन है। आरोपी मासूम बच्ची को चिप्स खिलाने के बहाने उसकी मां से लेकर दुकान गया था। लेकिन जब बच्ची काफी देर तक नहीं आई तो मां मासूम को खोजते हुए युवक के घर पहुंच गई।
मां को देखते ही युवक वहां से फरार हो गया
अपने घर पर बच्ची की मां को देखते ही युवक वहां से फरार हो गया। जब मां बच्ची के पास गई तो उसने देखा कि वह लहूलुहान है ! इसके बाद महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर मचाते ही फरार आरोपी को लोगों ने पीछा कर धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। साथ ही पुलिस के हवाले कर दिया गया।
स्त्रोत : न्यूज 18









