Menu Close

भारतका शत्रु पाकिस्तान दुनिया में आठवां सबसे खतरनाक मुल्क

वॉशिंगटन। पाकिस्तान दुनिया का आठवां सबसे खतरनाक मुल्क है। अमेरिकी की इंटेल सेंटर द्वारा जारी कंट्री थ्रेट इंडेक्स में खतरनाक देशों की सूची में इराक को शीर्ष स्थान पर रखा है। वहीं, दक्षिण एशियाई देशों में पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान  को चौथा स्थान दिया गया है। वॉशिंगटन स्थित इंटेल सेंटर खुफिया एजेंसी के लिए काम करती है।

बीते ३० सालों में दुनिया के अलग-अलग देशों में आतंकी गतिविधियों, विद्रोह की चेतावनी, तस्करी, मारे गए लोगों के वीडियोज, फोटोज और घटना की समीक्षा करने के बाद इंटेल सेंटर ने सूची तैयार की है।

दस खतरनाक देशों की सूची में इराक (पहला), नाईजीरिया (दूसरा), सोमालिया (तीसरा), अफगानिस्तान (चौथा), यमन (पांचवां), सीरिया (छठा), लीबिया (सातवां), पाकिस्तान (आठवां), मिस्र (नौवां) और केन्या (दसवां) को शामिल किया गया है। सूची में ४५ देशों को शामिल किया गया है।

स्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *