Menu Close

५६ ईसाई परिवार धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ हिंदू धर्म में लौटे

धर्मजागरण समन्वय विभाग के मदन लाल नांगलू के प्रयासों से गांव हरिपुर के ५६ परिवारों के २९२ मेंबर जो ईसाई धर्म में परिवर्तित हो चुके थे ने हिंदू धर्म में वापसी का ऐलान किया। पंडित रजनीश ने धार्मिक रीति-रिवाजों से इन लोगों की हिंदू धर्म में वापसी करवाई। इस दौरान शांति पाठ और गायत्री मंत्र का जाप भी किया गया।

विभाग के पंजाब प्रमुख राम गोपाल, जालंधर विभाग प्रमुख विवेक खन्ना, जिला संयोजक मनोज कुमार, विभाग प्रमुख अनिल महाजन, संपर्क प्रमुख संजीव तलवाड़, जिला पंजाब सह प्रमुख मदनजीत, चेयरमैन अजय कुमार, आदमपुर आरएसएस नगर कार्यवाहक जगदीश वासुदेव, हरभजन पाल आदि भी मौजूद रहे।

राम गोपाल ने कहा, जो ताकतें पंजाब को कमजोर करना चाहती हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि देश के हिंदुओं को कोई भटका नहीं सकता। हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि अपने परिवार और पड़ोसियों को अपने धर्म में रहने की प्रेरणा दें। मनोज कुमार ने कहा, जिन परिवारों ने घर वापसी की है, उनके साथ विभाग हमेशा सहयोग करता रहेगा। इस दौरान सरपंच जसवीर सिंह बिट्टू और सूबेदार गुरमीत सिंह भी थे।

स्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *