. . . किसी तरह मोबाइल हाथ लगा तो युवती ने कॉल कर पिता को बताई आपबीती, पुलिस ने युवक, उसके पिता व भाई के खिलाफ दर्ज किया अपराध
सूरजपुर : रिश्तेदार के यहां पहुंचा देने के बहाने परिचित युवती को घर ले जाकर दुष्कर्म करनेवाले युवक सहित उसके भाई व पिता पर भी अपराध दर्ज किया गया है ! युवक ने युवती को बंधक बनाकर कई बार युवती से दुष्कर्म किया, इसके बाद वह धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव भी युवती पर बना रहा था !
सूरजपुर जिले के ग्राम जूर का मोहिब रजा अंसारी चिरमिरी में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करता था। इस बीच पडोस के ब्यूटी पॉर्लर में काम करनेवाली २० वर्षीय युवती से उसकी जान पहचान हो गई थी। घटना दिवस २५ मार्च को युवती अपनी मौसी के यहां बैकुण्ठपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी।
इसी बीच मोहिब अपनी बाइक से पहुंचा और युवती को बैकुण्ठपुर छोडने की बात कहकर अपने साथ ले आया। उसने युवती को बैकुंठपुर न छोडकर अपने घर ग्राम जूर ले गया।
यहां उसने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया और उसे बंधक बनाकर लगातार उसका दैहिक शोषण करता रहा। इस बीच युवक ने उसका मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया था।
बंधक बनाया और धर्म परिवर्तन का बनाने लगे दबाव
युवक उसे अम्बिकापुर में कुछ दिन तक बंधक बनाकर रखा, जहां से युवती को अपने घर ले आया। यहां उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर शादी करने को कहा जा रहा था, जिससे युवती बार-बार इंकार कर रही थी। किसी तरह एक दिन युवती के हाथ उसका मोबाइल लग गया।
पिता को दी पूरी जानकारी
मोबाइल हाथ में आने के बाद युवती घटना व खुद के बंधक बनाने की जानकारी अपने पिता को दी। इस पर युवती के परिजन ने ग्राम करौंदामुड़ा पहुंच कर आरोपियों के कब्जे से अपनी पुत्री को मुक्त कराया और इसकी शिकायत चिरमिरी थाने में दर्ज कराई। यहां से चिरमिरी पुलिस ने मोहिब रजा अंसारी समेत उसके पिता जबाद अली व भाई कुतुब पर धारा ३७६(२), ३४४, ५०६ व ३४ का अपराध दर्ज कर सूरजपुर भेजा है।
स्त्रोत : पत्रिका








