Menu Close

मुंबई में हिन्दू धर्मजागृति सभा के प्रथम नियोजन बैठक में हिन्दुनिष्ठोंका उत्स्फूर्त सहभाग !

नालासोपारा में हिन्दू धर्मजागृति सभाका प्रथम नियोजन

Hindu-sanghatanनालासोपारा-मुंबई : ८ दिसम्बर को यहांकी ग्रामदेवी श्री जरीमरीदेवी को नारियल चढाकर २१ दिसम्बर को होनेवाली हिन्दू धर्मजागृति सभा के प्रसार का शुभारम्भ किया गया । इस सन्दर्भ में नियोजन करने हेतु ७ दिसम्बर को गुजराती सभागृह में आयोजित बैठक में नालासोपारा की शिवसेना, भाजपा, बहुजन विकास आघाडी, हिन्दू गोवंश रक्षा समिति, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, योग वेदान्त समिति, श्री सम्प्रदाय, सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता तथा नालासोपारा के ऐसे कुल मिलाकर ५२ धर्माभिमानी उपस्थित थे ।

बैठक में क्या हुआ ?

 १. हिन्दू धर्मजागृति सभा का महत्त्व दर्शानेवाली ध्वनिचित्रफीत दर्शाई गई ।

 २. सभा का प्रसार, प्रसिद्धि एवं निधिसंकलन के लिए सर्व हिन्दुनिष्ठोंने दायित्व लेने का निश्चय किया । इस में प्रसार बैठक, मण्डलोंसे भेंट तथा फलक प्रसिद्धि के सन्दर्भ में नियोजन किया गया ।

 ३. प्रतिदिन १० युवकोंकी बैठकें आयोजित करने का निश्चय किया गया ।

 ४. धर्माभिमानियोंने ५ होर्डिंग्ज प्रायोजित किए ।

 ५. शिवसेना के नालासोपारा नगराध्यक्ष श्री. जितेंद्र शिंदे ने नगर के शिवसेना के सभी फलकोंपर धर्मसभा का निमन्त्रण लिखने का दायित्व उठाया ।

६. स्वाभिमान संगठनकी महिला आघाडी वसई तहसील संगठक श्रीमती श्वेता सावंतने महिलाओंकी बैठकें आयोजित करनेका दायित्व उठाया ।

क्षणिकाएं

 १. गुजराती समाज के श्री. प्रफुल्ल गाला ने सभागृह एवं धर्माभिमानियोंके लिए अल्पाहार का निशुल्क आयोजन किया ।

 २. हिन्दू गोवंश रक्षा समिति, शिवसेना, भाजपा, विहिंप एवं समिति के कार्यकर्ताओंने बैठक की पूर्वसिद्धता की ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *