Menu Close

केरल के मदरसे में बच्चियों का यौन उत्पीडन करनेवाला ६३ साल का शिक्षक गिरफ्तार

केरल के मदरसे में ६३ वर्षीय टीचर द्वारा आठ वर्षीय बच्ची के साथ यौन उत्पीडन करने का मामला सामने आया है। आरोपी यूसुफ ने कथित तौर बच्ची का उत्पीडन तब किया था जब वह कोट्टायम जिले के तलायोलापरांबू मदरसे में टीचर था। मामला सामने आने के बाद उसे मदरसा टीचर के पद से हटा दिया गया था।

महाल्लू कमेटी ने ३१ मई को इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, अन्य बच्चों के साथ भी यौन उत्पीडन का मामला सामने आया है, अभी पीडितों के बयान लिए जा रहे हैं। आरोपी यूसुफ के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

गिरफ्तारी के बाद यूसुफ ने स्वीकार किया कि वह २५ साल की उम्र से बच्चों के साथ रेप कर रहा है और जब वह बचपन में ही यौन उत्पीडन का आरोपी बन गया था।

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *