
त्र्यंबकेश्वर (जनपद नासिक) : यहां पुरी पीठाधीश्वर श्रीमद् जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वतीजी महाराज के मार्गदर्शन में २०वां ‘साधना एवं राष्ट्ररक्षा’ शिविर हाल ही में संपन्न हुआ । इस शिविर में देश-विदेश के विविध संगठन और संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे । इस शिविर में हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी तथा हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ राज्यों के संगठक श्री. सुनील घनवट भी उपस्थित थे । इस अवसरपर देश-विदेश के कुछ प्रतिनिधियों ने हिन्दू जनजागृति समिति के कार्य की प्रशंसा की । साथ ही समिति द्वारा किए जा रहे राष्ट्र-धर्म के कार्य में सहभागी होने की सिद्धता दर्शाई ।
इस ३ दिवसीय शिविर में देश-विदेश के विविध प्रतिनिधियों ने सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी एवं श्री. सुनील घनवट से भेंट की । श्री. घनवट ने इन सभी प्रतिनिधियों को हिन्दू जनजागृति समिति के कार्य की जानकारी दी, साथ ही सद्गुरु (डॉ.) पिंगळेजी ने रामराज्य स्थापना हेतु करने आवश्यक प्रयासों के संदर्भ में मार्गदर्शन किया । इस शिविर में जर्मनीसहित विविध देशों के प्रतिनिधि, साथ ही महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ, पंजाब, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से से आए प्रतिनिधि उपस्थित थे ।








