सार्वजनिक दुर्गापूजन कार्यक्रम में हिन्दू जनजागृति समिति का सहभाग

हुगली (बंगाल) : यहां के ऑल इंडिया लिगल एड् फोरम के महासचिव तथा प्रवक्ता अधिवक्ता श्री. जयदीप मुखर्जी के निवासपर सार्वजनिक दुर्गापूजन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में उन्होंने हिन्दू जनजागृति समिति के पूर्वोत्तर राज्यों के समन्वयक श्री. शंभू गवारे को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था।
इस कार्यक्रम में रामकृष्ण मिशन, प्रजापति ब्रह्माकुमारी संप्रदाय, श्री चैतन्य सारस्वत मठ के प्रमुख एवं बंगाल की प्रसिद्ध कलाकार श्रीमती सावित्रीदेवी चट्टोपाध्याय उपस्थित थीं। सभी मान्यवरों ने माता अन्नपूर्णादेवी का पूजन किया।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








