श्री श्री १०८ शतचंडी यज्ञ समारोह में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से मार्गदर्शन
पौराधार : यहां संस्कार मंच की ओर से श्री श्री १०८ शतचंडी यज्ञ और संगीतमय रामकथा का आयोजन किया गया था। इस समारोह में हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. श्रीराम काणे ने ‘आचारधर्म’ इस विषय पर मार्गदर्शन किया। १०० से भी अधिक जिज्ञासुओं ने इस मार्गदर्शन का लाभ उठाया।
क्षणिकाएं
१. कार्यक्रमस्थल पर सनातन संस्थाद्वारा प्रकाशित ग्रंथ एवं धर्मशिक्षा फलक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था, जिसका अनेक जिज्ञासुओं ने लाभ उठाया !
२. सनातन के ग्रंथों के संदर्भ में कई धर्मप्रेमियों ने अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आज की स्थिति में हिन्दुओं के लिए ऐसे ग्रंथों की बहुत आवश्यकता है !
अपने गांव के लोगों को धर्मशिक्षा मिलने हेतु बड़ी लगन के साथ प्रयास करनेवाले श्री. अरविंद परिहार !
धर्मप्रेमी श्री. अरविंद परिहार एवं श्री. ओमप्रकाश इन्होंने प्रयाग के कुंभपर्व में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से आयोजित ग्रंथप्रदर्शनी का अवलोकन किया था और तब उन्होंने अपने गांव में भी ऐसी धर्मशिक्षा प्रदर्शनी लगाने के आयोजन का निश्चय किया था ! इन दोनों के प्रयासों के कारण पौराधार (अनुपपुर) में यह प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री. अरविंद परिहार ने कहा, ‘‘लोगों को इस प्रकार की धर्मशिक्षा मिलनी आवश्यक है। अगली बार हम अधिक अवधि के लिए ग्रंथप्रदर्शनी का आयोजन करेंगे !’’
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात